एयर इंडिया की फ्लाइट में अमेरिकी यात्री ने सिगरेट पी:प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की

एयर इंडिया की फ्लाइट में अमेरिकी यात्री ने सिगरेट पी:प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की

एयर इंडिया के विमान में एक यात्री को सिगरेट पीते पकड़ा गया। घटना 11 मार्च की है। पुलिस के मुताबिक, लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक अमेरिकी यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था।

क्रू मेंबर्स ने जब उसे रोका तो वह उन पर चिल्लाने लगा। फ्लाइट का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बिठा दिया।मुंबई में फ्लाइट लैंड होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने 37 साल के रमाकांत पर केस दर्ज कर लिया। एक ऑफिसर ने कहा- यात्री भारतवंशी है, लेकिन उसके पास अमेरिकन सिटिजनशिप है। नियमों के मुताबिक, विमान में स्मोकिंग करने वाले को अरेस्ट किया जा सकता है। फिलहाल रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

एक क्रू मेंबर ने कहा- फ्लाइट में स्मोकिंग की इजाजत नहीं है। बावजूद इसके एक यात्री टॉयलेट गया और वहां सिगरेट पीने लगा। फायर अलार्म की आवाज सुनते ही हम फौरन टॉयलेट के पास पहुंचे। हमने रमाकांत के हाथ में सिगरेट देखी। इसके बाद वो हम पर चिल्लाने लगा। हमने उसने वापस सीट पर जाकर बैठने के लिए कहा। वो नहीं माने उन्होंने फ्लाइट में मौजूद यात्रियों से भी बहस की।

क्रू मेंबर ने कहा- रमाकांत ने फ्लाइट का दरवाजा भी खोलने की कोशिश की। हमने उनके हाथ-पैर बांधे और उन्हें सीट पर बैठाया। इसके बाद वो अपना सिर पीटने लगा। फ्लाइट में मौजूद यात्री पेशे से डॉक्टर था, हमने उनकी मदद ली। उन्होंने रमाकांत को चेक किया। इसके बाद रमाकांत ने कहा कि उसके पास कुछ दवाइयां हैं। उनका बैग चेक करने पर हमें दवाएं तो नहीं बल्कि ई-सिगरेट मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *