छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र:

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र:

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र जारी है। बुधवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल बीजेपी आज विधानसभा का घेराव कर रही है, और विधायकों को रोके जाने की बात पर सदन में हंगामा हुआ। विधानसभा जाने के रास्ते पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर रखी है। रास्ता को डायवर्ट किया गया है।

सदन में इसी बात को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में बहस हो गई। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को विधानसभा आने से रोका जा रहा है। बसपा विधायक इंदु बंजारे और विधायक धर्मजीत‌ सिंह ने भी पुलिस द्वारा रोके जाने की शिकायत की। गृहमंत्री ने कहा- किसी को भी नहीं रोका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *