अब बिलासपुर स्टेशन नहीं आएगी दुर्ग से चलने वाली ट्रेनें:सीधे उसलापुर होकर चलेगी सारनाथ, अमरकंटक और संपर्क क्रांति;

अब बिलासपुर स्टेशन नहीं आएगी दुर्ग से चलने वाली ट्रेनें:सीधे उसलापुर होकर चलेगी सारनाथ, अमरकंटक और संपर्क क्रांति;

दुर्ग से बिलासपुर होकर कटनी रूट पर चलने वाली सारनाथ, अमरकंटक, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब 24 अप्रैल से बिलासपुर स्टेशन नहीं आएगी। रेलवे बोर्ड ने इन गाड़ियों को रायपुर से दाधापारा बाइपास केबिन होते हुए सीधे उसलापुर से चलाने का फैसला लिया है। इससे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दबाव कम होगा और ट्रेनों को बिना किसी व्यवधान के व्यवस्थित चलाने में मदद मिलेगी।

पिछले कुछ सालों में बिलासपुर शहर का तेजी से विकास हुआ है। शहर की भौगोलिक संरचना के हिस्से में नए रिहायशी इलाके भी जुड़ गए हैं। ऐसे में उसलापुर और आसपास का इलाका भी शहर से जुड़ गया है। यही वजह है कि रेलवे ने उसलापुर स्टेशन को जोनल मुख्यालय का उपस्टेशन के रूप में तैयार किया है।

इस स्टेशन को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। यहां काम होने के साथ ही रेल यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। यहां के रेल यात्री कई ट्रेनों में अब उसलापुर से ही यात्रा कर सकेंगे। रेल यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को 24 अप्रैल से उसलापुर स्टेशन में ठहराव देने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही इन गाड़ियों को बिलासपुर स्टेशन के बजाए उसलापुर स्टेशन से ही चलाने की तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *