आज सेंसेक्स 344 अंक गिरकर 57,556 पर बंद

आज सेंसेक्स 344 अंक गिरकर 57,556 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (15 मार्च) को लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 344 अंक गिरकर 57,556 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 123 अंक गिरा है, यह 16,972 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 9 में बढ़त रही। बाजार की बिकवाली में बैंकिंग स्टॉक्स सबसे आगे रहे।अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 7 में बढ़त और 3 में गिरावट देखने को मिली है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.74% बढ़ा है। अडाणी पोर्ट्स में 4.19% की बढ़त रही। हालांकि अडाणी टोटल गैस, पावर और ACC के शेयरों में गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *