छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान यात्रा करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच 19 हजार 292 फ्लाइटों ने उड़ान भरी। इसके जरिए रेकॉर्ड 22 लाख 81 हजार से ज्यादा यात्रियों ने आवागमन किया।छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर(Swami Vivekananda Airport Raipur) से विमान यात्रा करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच 19 हजार 292 फ्लाइटों ने उड़ान भरी। इसके जरिए रेकॉर्ड 22 लाख 81 हजार से ज्यादा यात्रियों ने आवागमन किया। रोजाना औसतन 6 हजार यात्रियों ने सफर किया। जबकि इसी अवधि में 2021-22 के दौरान 14 हजार 729 फ्लाइट में 14 लाख 12 हजार 533 ने हवाई यात्रा की।
ट्रेवल्स एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ट्रॉफी) छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष एवं अजय ट्रेवल्स के संचालन रमन जादवानी ने बताया कि फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए नई फ्लाइट के साथ ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू करने के लिए केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय विमानन विभाग को पत्र लिखा गया है।
बता दें कि इस पत्र में विशाखापट्नम, जयपुर, जम्मू, पटना, शिरडी और राजकोट के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया गया है।
रोजाना 50 फ्लाइट
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रोजाना करीब 50 से 52 फ्लाइटों का संचालन होता है। इसके जरिए 6000-6500 यात्रियों का आवागमन होता है। नई फ्लाइटों के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ही दूसरे राज्य जाने वाले यात्रियों का सफर भी आसान हो जाएगा। वहीं, यात्री बसों और रेल गाडिय़ों में दबाव कम होगा। बता दें कि बिलासपुर से फ्लाइटों का संचालन बंद होने के बाद रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या बढ़ी है।