तमिलनाडु CM स्टालिन ने लिखा अमित शाह को पत्र;

तमिलनाडु CM स्टालिन ने लिखा अमित शाह को पत्र;

 तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन ने CRPF परीक्षा में तमिल भाषा को शामिल करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा।सीआरपीएफ की रिक्तियों के लिए होने वाली परीक्षा सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी भाषा में होगी। तो अब परीक्षा में भाषा का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की भर्ती के लिए कंप्यूटर परीक्षा में तमिल को शामिल नहीं किये जाने का विरोध करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। और अमित शाह से मांग की सीआरपीएफ भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए तमिल भाषा को शामिल किया जाए। तमिलनाडु सरकार ने रविवार को एक बयान में कहा कि, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि सीआरपीएफ की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की अधिसूचना में यह उल्लेख किया गया था कि परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में ली जा सकती है। स्टालिन ने कहा है कि, केवल अंग्रेजी एवं हिंदी को अनिवार्य करने संबंधी अधिसूचना ‘भेदभावपूर्ण’ एवं ‘एकतरफा’ है। तमिलनाडु सरकार ने बयान में कहा कि, सीआरपीएफ में 9,212 रिक्तियों में से 579 को तमिलनाडु से भरा जाना है और राज्यभर में 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *