PM मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा-देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167;

PM मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा-देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167;

देश में आज यानी 9 अप्रैल को बाघों की संख्या का नया आंकड़ा मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रोजेक्ट टाइगर शुरू होने के 50 साल पूरे होने पर मैसुरु में मेगा इवेंट में बाघों के नवीनतम आंकड़े जारी किए। नए आंकड़ों के अनुसार, देश में बाघों की आबादी 2018 में 2,967 से बढ़कर 2022 में 3,167 हो गई है। आयोजन के दौरान मोदी ने अमृत काल के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार के दृष्टिकोण को भी जारी किया और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *