गुजरात टाइटंस VS कोलकाता नाइट राइडर्स;

गुजरात टाइटंस VS कोलकाता नाइट राइडर्स;

कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना अगला मुकाबला अपने होम ग्राउंड यानी ईडेन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। हैदराबाद और कोलकाता दोनों ही टीमें आईपीएल के 16वें सीजन का अपना पहला मैच हार गई थी। लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए दोनों टीमें पटरी पर लौटती दिख रही है। पिछले मैच में केकेआर के रिंकू सिंह ने कमाल ही कर दिया, जब आखिरी 5 गेंद पर 5 छक्के उड़ा कर लगभग नामुमकिन सी दिख रही जीत को उन्होंने मुमकिन बना दिया। इस जीत के बाद नितीश राणा की अगुवाई वाली केकेआर के हौसले बुलंद होने तो लाजमी है।

अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले केकेआर की ताकत में इजाफा हुआ है, क्योंकि इंग्लैंड के आक्रमक बल्लेबाज जेसन रॉय और बांग्लादेश के धाकड़ ऑलराउंडर लिटन दास टीम से जुड़ गए हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले टीम के साथ नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अगले मैच में अफगानी विकेटकीपर गुरबाज की जगह टीम में बनती नहीं दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *