सनराइजर्स हैदराबाद VS मुंबई इंडियंस;

सनराइजर्स हैदराबाद VS मुंबई इंडियंस;

 इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 25वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। यह मुंबई की इस सीजन लगातार तीसरी जीत है। वहीं हैदराबाद को लगातार दो जीत के बाद यह हार मिली है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने 40 गेंद पर 64 रनों की नाबाद पारी खेली। ग्रीन ने अपनी इस पारी में दो सिक्स और छह चौके लगाए। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मार्को यानसेन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।

मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी करते हुए हेनरिच क्लासेन के बाद मयंक अग्रवाल को आउट किया। ऐसा होने से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुश्किल में आ गई। 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर पीयूष चावला ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर दिया। चावला के इस ओवर में 21 रन बने, लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने क्लासेन का विकेट हासिल कर लिया। क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो सिक्स लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *