यमन में भगदड़ से 80 की मौत;

यमन में भगदड़ से 80 की मौत;

यमन की राजधानी साना में एक कार्यक्रम में अचानक से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 80 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें 13 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हाउथी व‍िद्रोह‍ियों के अल-मसीरा सैटेलाइट टीवी चैनल के अनुसार, सना में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहेर अल-मरौनी ने मरने वालों की संख्या की जानकारी दी। और कहा कि, कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राजधानी साना बुधवार देर रात वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें यह हादसा हुआ है। जिस स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, उसे सील कर दिया गया है। पत्रकारों पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *