देश में खुलेंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज;

देश में खुलेंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज;

केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023 को मंजूरी दे दी है। मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। डॉ मनसुख मंडाविया ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत को अगले दो वर्षों में 157 सरकारी नर्सिंग कॉलेज मिलेंगे। भारत में वर्तमान में कुल 5,324 नर्सिंग संस्थान हैं और अगले 24 महीनों में इस सूची में 157 नए नर्सिंग कॉलेज जुड़ जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में ये घोषणा की थी। अब कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल गया है। इन नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के माध्यम से छात्रों के लिए लगभग 16,000 स्नातक सीटें भी जोड़ी जाएंगी, जिसके परिणामस्वरूप भारत में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *