सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेल की अर्जी

सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेल की अर्जी

मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल के मेहमान बने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की याचिका दाखिल की है। सत्येंद्र जैन की बेल याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, सत्येंद्र जैन एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं जो जमानत मिलने पर जांच को प्रभावित कर सकते हैं। लिहाजा, केस की इस स्टेज पर सत्येंद्र जैन को बेल नहीं दी जा सकती। इससे पहले जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने भी सतेंद्र जैन की जमानत याचिका का दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान विरोध किया था। सत्येंद्र जैन को मनी लांन्ड्रिंग केस में 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था। अभी वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। सत्येंद्र जैन पर शेल कंपनियां बनाकर 16 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर करने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *