मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसलाः IT हार्डवेयर सेक्टर के लिए PLI को मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसलाः IT हार्डवेयर सेक्टर के लिए PLI को मंजूरी

 PLI फॉर आईटी हार्डवेयर को आज कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें आईटी हार्डवेयर के लिए PLI को मंजूरी दे दी गई। मंत्री ने आगे बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के क्षेत्र में इस साल 100 बिलियन डॉलर का उत्पादन इस वर्ष देश में हुआ है। इसके साथ ही पिछले साल 11 बिलियन डॉलर के मोबाइल का रिकॉर्ड निर्यात किया गया। आईटी हार्डवेयर क्षेत्र के लिए 17,000 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI) को मंजूरी दी है। स्कीम छह साल के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *