KKR VS LSG;

KKR VS LSG;

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर गइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। टीम के लिए निकोलस पूरन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद पर पांच सिक्स और चार चौके की मदद से 58 रन बनाए हैं। वहीं, डिकॉक ने 28 और प्रेरक मांकड़ ने 26 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने 25 रन बनाए। कोलकाता के लिए सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना पाई। आखिरी दो ओवर में कोलकाता को 41 रनों की जरूरत थी। तभी टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाते हुए मैच को करीब ले गए। रिंकू ने नवीन उल हक़ के 19वे ओवर में 20 और यश ठाकुर के 20वे ओवर में 19 रन ठोके। इस दौरान रिंकू ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर किया।

कोलकाता के लिए रिंकू ने 33 गेंद पर चार सिक्स और 6 चौके की मदद से नाबाद 67 रन बनाए। जेसन रॉय ने 28 गेंद पर 45 रन बनाए। लखनऊ सुपर गइंट्स के लिए रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने दो- दो और कृष्णप्पा गौतम और कप्तान क्रुणाल पांड्या ने एक -एक विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *