जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में G20 की तीसरी टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक आज से शुरू होने जा रही है। तीन दिनों तक होने वाली इस मीटिंग को लेकर आतंकवादी किसी भी तरह की साजिश न रचें, इसके लिए पूरे कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है। श्रीनगर में होने जा रही इस G20 की टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग को लेकर सभी उत्साहित है। लेकिन पाकिस्तान को मिर्ची लग रही है। पाकिस्तानी नेता भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की बौखलाहट सामने आई है। भुट्टो ने कहा कि भारत सम्मेलन के जरिए कश्मीरियों की आवाज नहीं दबा सकता है।