बीजापुर जिले अंतर्गत थाना गंगालुर क्षेत्र के पुसनार एवं हिरोली के बीच कोबरा जवानों एवं नक्सलियों के मध्य रविवार रात्रि मुठभेड़ हुई है। जिसमें कोबरा के दो जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। वहां जवानों का इलाज जारी है। घायल जवान कोबरा की 202 बटालियन के बताए जाते हैं। कोबरा के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों को भी गोली लगी है। अंधेरा होने की वजह से नक्सली उन्हें अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे हैं।