लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर नीतीश ने इन दोनों नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी उपस्थित रहें। इससे पहले 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी नीतीश ने खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कर्नाटक शपथ ग्रहण में कांग्रेस ने 17 विपक्षी दलों को न्योता भेजा था। जिसके बाद नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से दिल्ली से मिले थे। अब वो राहुल और खरगे से मिले।