राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और कोरिया समेत 10 जिलों में शाम होते ही तेज रफ्तार से आंधी चली;

राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और कोरिया समेत 10 जिलों में शाम होते ही तेज रफ्तार से आंधी चली;

नौतपा में सूरज की तपिश कम हो गई है। अलग-अलग स्थानों पर बने सिस्टम के असर से हवा में लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छा रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीं तेज हवाएं के साथ गरज-चमक और वर्षा भी दर्ज की गई। राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और कोरिया समेत 10 जिलों में शाम होते ही तेज रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद झमाझम बारिश भी हुई। इससे ज्यादातर जिलों में बिजली गुल होने की समस्या रही। नौतपा में कई जगहों सुबह व शाम को गरज-चमक के साथ हुई वर्षा तापमान में कमी आ गई। बीते दो दिनों से चढ़ा तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है। बादलों की आवाजाही से तपती धूप से राहत तो मिली लेकिन उमस का असर तेज हो गई है। आने वाले दिनों में भी मौसमी उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *