आईपीएल 2023 के तहत आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गत विजेता गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल यानी आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके की नजर जहां अपने पांचवें खिताब पर होगी तो वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जहां गुजरात टाइटंस अपना खिताब बचाने उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। लेकिन, बारिश के चलते अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है। लेकिन, इससे पहले सीएसके चैंपियन ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने इस मुकाबले को अपना आखिरी मैच बताया है।