कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 10 दिनों की अमेरिका यात्रा पर;

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 10 दिनों की अमेरिका यात्रा पर;

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार देर रात सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहाकि भारत में कुछ ऐसे लोग भी हैं। जिन्हें लगता है वे हर चीज के बारे में जानते हैं। इनमें एक हमारे पीएम मोदी जी भी हैं। उन्हें लगता है कि वे हर चीज के बारे में सबकुछ जानते हैं। मोदी जी भगवान को भी समझा सकते हैं कि ब्रह्मांड में क्या चल रहा है? वे वैज्ञानिक को विज्ञान के बारे में और इतिहासकार को इतिहास के बारे में भी समझा सकते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा, कुछ महीने पहले हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरू की थी। मैं यात्रा कर रहा था। मैंने देखा कि भारत में राजनीति के जो सामान्य टूल थे (जैसे जनसभा, रैली) वह अब काम नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *