दो बार की ओलंपिक पदक पी.वी. सिंधु और भारत के स्टार शटलर एच.एस. प्रणय को थाईलैंड ओपन 2023 में करारा झटका लगा है। सिंधु और प्रणय सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गए हैं। वहीं उनके साथी खिलाड़ी और 2021 विश्व चैंपियनशिप किदांबी श्रीकांत ने जीत दर्ज़ कर अगले राउंड में जगह बना ली है। श्रीकांत ने थाईलैंड के कांटाफॉन वांगचारोएन को हराया है।
श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांटाफॉन के ऊपर 21-15, 21-19 से एकतरफा जीत हासिल की। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत अगले दौर में जापान के केंटा निशिमोतो या चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से भिड़ेंगे। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन पीवी सिंधु पहले ही दौर में विश्व की नंबर अकाने यामागुची से हार गईं। जापान की इस खिलाड़ी को सिंधु ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन एक घंटे से भी ज्यादा देर तक चले इस मुक़ाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।