मणिपुर में शांति की हर कोशिश नाकाम;

मणिपुर में शांति की हर कोशिश नाकाम;

हिंसा से झुलस रहे मणिपुर में केंद्र द्वारा शांति स्थापित करने के सारे प्रयास नाकाम होते दिख रहे हैं। तीन दिन पहले केंद्र सरकार ने राज्य में शांति-व्यवस्था लाने के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में 51 सदस्यीय शांति समिति का गठन किया था। इस समिति में सीएम एन बीरेन सिंह और विभिन्न जनजातियों के प्रतिनिधियों समेत प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। जिसके बाद उम्मीद जताई जाने लगी थी की मणिपुर में शांति के लिए उठाया गया यह कदम कारगर साबित हो सकता है। लेकिन अब खबर आ रही है कुकी जनजाति के अधिकतर प्रतिनिधियों ने इस शांति समिति में शामिल होने से इनकार कर दिया है। जिससे केंद्र के पप्रयासों को झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *