मानसून धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके पहले अलग-अलग सिस्टम से बारिश हो रही है। बिलासपुर संभाग के सक्ती में पारा 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस पूरे इलाके में लू जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों मे दोपहर के बाद रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जगदलपुर के वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि मानसून 15 जून तक बस्तर पहुंच जाएगा।