चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने विक्रराल रूप में ले लिया और लगातार आगे बढ़ रहा है। साइक्लोन ‘बिपरजॉय’ ने अब अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। यह चक्रवाती तूफान गुरुवार दोपहर को गुजरात के कच्छ जिले में टकराने की संभावना है। इस बीच तूफान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया है कि बीते छह घंटे में बिपरजॉय तूफान धीमी गति से चल रहा है। तूफान इस समय उत्तर पूर्व अरब सागर में जखाऊ पोर्ट से 280 किलोमीटर दूर है। द्वारका के एसडीएम पार्थ तलसानिया ने बताया है कि चक्रवात पश्चिम की ओर बढ़ गया है और इसके द्वारका में लैंडफॉल करने की संभावना नहीं है।