हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में सासा सिस्टम फेल हो गया है। गृह मंत्री और राज्य सरकार की अपील, पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती के बाद भी राज्य में हिंसा थमती नजर नहीं आ रही है। ताजा हिंसा में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर के खामलॉक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात खामलॉक गांव पर हमला किया और ग्रामीणों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये।