गुजरात के तट पर ‘बिपरजॉय’ तूफ़ान का लैंडफॉल शुरू;

गुजरात के तट पर ‘बिपरजॉय’ तूफ़ान का लैंडफॉल शुरू;

आईएमडी ने कहा है कि गुजरात के तट पर बिपरजॉय तूफ़ान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी। अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय भारी तबाही मचा सकता है। गुजरात के मांडवी से पाकिस्तान के कराची समुद्र तट के बीच करीब 325 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र में बारिश हो रही है। 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तीव्र हवाएं चल रही हैं। इसके मद्देनजर गुजरात के संवेदनशील इलाकों से 1 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है। प्रशासन ने कच्छ जिले में समुद्र तट से शून्य से 10 किलोमीटर के बीच स्थित लगभग 120 गांवों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह बिपरजॉय साइक्लोन को लेकर गृह मंत्रालय में बैठक ले रहे हैं। इसमें गृह मंत्रालय के अधिकारी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी से अमित शाह जानकारी ले रहे हैं। NDRF के डीजी और अन्य बचाव दल प्रमुख भी बैठक में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *