राजधानी रायपुर में आईबी के साथ चार राज्यों की पुलिस अफसरों की बड़ी बैठक के बाद धमतरी जिले में भी लाल आतंक के खात्मे के लिए संयुक्त ऑपरेशन चलेगा। इसकी शुरुआत अगले दो दिनों में होगी, जो बरसात के दौरान लगातार जारी रहेगी। ओडिशा राज्य के साथ गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव पुलिस एक साथ संयुक्त रूप से सर्चिंग में निकलेंगे।छत्तीसगढ़ में अब नक्सलियों के खिलाफ बड़ा आपरेशन शुरू होने जा रहा है। दो दिन पहले ही आईबी के एडिशनल डायरेक्टर रित्विक रूद्रा ने रायपुर पहुंचकर सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसआईबी, छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी, आईजी की उच्च स्तरीय बैठक लेकर तत्काल संयुक्त आपरेशन चलाने का निर्देश दिया है। इसके बाद धमतरी जिला पुलिस एक्शन मोड़ में है।