दुनियाभर में पिछले कुछ महीनों में भूकंप के मामलों में इजाफा जगजाहिर है और किसी से भी छिपा नहीं है। आज भूकंप का एक और मामला देखने को मिला है। आज फिलीपींस की राजधानी मनीला के साउथवेस्ट में हुकाय के आस भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 रही। भूकंप लोकल समयानुसार आज गुरुवार, 15 जून सुबह करीब 10 बजकर 19 मिनट (भारतीय समयानुसार आज, सुबह 7 बजकर 49 मिनट) पर आया। अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इस भूकंप की पुष्टि की।