कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने अपने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया;

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने अपने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया;

जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने शुक्रवार को एलओसी पर घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है। कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने अपने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है। इस घटना के बाद से पूरे उत्तरी कश्मीर पर एलओसी पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसकी जानकारी कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने दी है। सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर ली है और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो सामान भी मिला है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से सेना का घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *