चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात में दस्तक देने के बाद जमकर तबाही मचाई। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के घेरे का व्यास 50 किलोमीटर का है। सौराष्ट्र और कच्छ में असर देखने को मिल रहा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण तेज हवा और भारी बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा के कारण बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। समुद्र के पास निचले इलाकों में पानी भर गया। बताया जा रहा है कि कई बेजुवानों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हो गए। मुंबई में बिपरजॉय का असर देखने को मिल रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय दोपहर बाद तक राजस्थान से टकरा सकता है। इसके बाद राजस्थान, हरियाणा, यूपी में सुबह से मौसम बदल रहा है। तेज हवाएं चलने का अनुमान है।