मोदी सरनेम मामला राहुल गांधी का अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। एक अन्य मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सांसदी चली गई है। बावजूद इसके मोदी सरनेम मामले का एक केस रांची कोर्ट में भी चल रहा है। रांची कोर्ट ने आखिरी समन जारी करते हुए यह आदेश दिया है कि 4 जुलाई को राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हों। मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर रांची कोर्ट में याची प्रदीप मोदी के दायर मुकदमे पर किसी भी कार्रवाई को लेकर अगस्त 2022 तक रोक लगी हुई थी। जो समाप्त हो चुकी है। अब तो राहुल गांधी को ही हर हाल में रांची कोर्ट में उपस्थित होना होगा।