बिपरजॉय चक्रवात का असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिला है। जैसा कि मौसम विभाग की ओर से अपडेट दिया गया था। चक्रवात ने गुजरात के तट पर तबाही मचाई। हालांकि अब इसकी गति धीमी होती जा रही है। वहीं बिपरजॉय का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है। शनिवार रात से मौसम में बदलाव है। कई हिस्सों में बारिश भी हुई। इस बीच IMD ने नया अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि ये तूफान मानसून के लिए मददगार साबित हो सकता है।जाहिर है कि पूर्वी भारत में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी के ऊपर किसी मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति के कारण गत 11 मई से ही मानसून की गति मंद है। IMD के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय ने दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति को प्रभावित किया है। IMD महानिदेशक ने बताया कि पूर्वी और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 18 जून से 21 जून तक मानसून के आगे बढ़ने के लिहाज से परिस्थितियां अनुकूल होंगी।