दिनभर तेज गर्मी के बाद अब रातें भी परेशान करेंगी। दरअसल उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं की वजह से अगले 2 दिनों के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भीषण गर्मी के साथ लू चल सकती है। दुर्ग जिले में अगले तीन दिन रात को भी हीट वेव्स चलने की संभावना है। शुक्रवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया, जिसमें अब बढ़ोतरी होती रहेगी।मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दिन में चल रही हवा में नमी नहीं है, इसलिए तापमान 42 डिग्री होने के बावजूद 45 डिग्री जैसा अहसास करा रहा है।