IMD ने बताया है कि देश के इन राज्यों में मॉनसून कब आ सकता है;

IMD ने बताया है कि देश के इन राज्यों में मॉनसून कब आ सकता है;

पिछले दिनों गुजरात के तटीय इलाके में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने जमकर तबाही मचाई। लेकिन राहत की बात यह रही थी तूफान से किसी की भी जान नहीं गई। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से काफी नुकसान हुआ है। अब इस तूफान का असर राजस्थान में दिखाई दे रहा है। जहां के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। भले ही इस तूफान की वजह से दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव आया हो, जिससे लोगों को राहत मिली है। लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां के लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है।

रोजाना जारी किए जाने वाले अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून के लिए अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां एकदम मन मुताबिक है। यानी कि इन राज्यों में बहुत ही जल्द मानसून की एंट्री हो सकती है। जिससे गर्मी से तप रहे इन राज्यों के लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

मालूम हो कि इस समय बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हीटवेव का प्रकोप चल रहा है। बिहार और यूपी के करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है। इसके चलते हैं यहां के लोग मानसून आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *