प्रचंड गर्मी के कारण कई राज्यों में बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टियां;

प्रचंड गर्मी के कारण कई राज्यों में बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टियां;

गुजरात, राजस्थान सहित कई राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। राजस्थान के रेगिस्तान वाले इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए। कई शहरों में भीषण जलजमाव हो गया है। दूसरी ओर केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में मानसून पहले से ही दस्तक दे चुका है। लेकिन इसके बाद भी देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिस कारण लोगों का आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ताजा अपडेट में IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बहुत गंभीर हीटवेव की स्थितियों का अनुमान लगाया है। भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही है। लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान में आगे भी भीषण गर्मी पड़ने की बात के बाद स्कूलों की गर्मी छुट्टी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *