बिहार-UP में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’, लू से 100 से अधिक मौतें!;

बिहार-UP में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’, लू से 100 से अधिक मौतें!;

यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बलिया जिले में गर्मी से मरने वालों की संख्या 55 पहुंच गई है। बिहार के गया जिले की बात करें तो हीटवेव के कारण बीमार हो रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां मरीजों की संख्या 16 से बढ़कर 52 पर पहुंच गई है। 75 बेड वाले इमरजेंसी वार्ड में 120 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।पिछले तीन दिनों में बुखार, सांस फूलने और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं की शिकायत के साथ जिला अस्पताल में 400 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया था। बलिया में 15 से 17 जून तक 54 मरीजों की मौत हुई है। अधिकारी के अनुसार, भर्ती किए गए अधिकांश रोगियों की आयु 60 वर्ष से अधिक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *