मणिपुर में जारी हिंसा के 49वें दिन सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। थौबल जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के चार संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 51 मिलीमीटर की मोर्टार और बम बरामद किया गया। सेना ने ट्वीट करके इस बात की जानकरी दी। जिसमें कहा गया की- खुफिया सुचनाओं के आधार पर हमने 19 जून की रात को लिलोंग पुलिस स्टेशन पर एक मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित किया गया। जिसके बाद सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान दो अलग-अलग वाहनों से चार संदिग्ध को 51 मिमी मोर्टार और बम के साथ पकड़ा गया।