पटना में विपक्षी दलों की बैठक समाप्त हो गई है। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा सभी दल आने वाला लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे। विपक्षी दलों की अगली बैठक शिमला में 10-12 जुलाई को होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा हर राज्य में अलग-अलग ढंग से गठबंधन काम करेगा। एक ही बात मुद्दा हर राज्य में नहीं चल सकता है। खरगे ने भी इस बात को जोर देकर कहा कि सभी नेता एक साथ आगे चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा सीट बंटवारे के मुद्दे पर हम त्याग करने को तैयार हैं। देश बचाने के लिए हमें कुछ सीटें छोड़नी होंगी तो वो भी किया जाएगा। विपक्ष की अगली बैठक शिमला में होगी। यह बैठक दो दिन तक चलेगी। साथ ही विपक्षी एकजुटता का संयोजक कौन होगा, इस बारे में फैसला शिमला बैठक में किया जाएगा।