श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान, हौसले और संकल्प से ही जम्मू-कश्मीर भारत के साथ जुड़ा हुआ है। यहीं नहीं धारा 370 भी उन्ही के संकल्प सिद्ध से निरस्त हुई है। ये कहना था केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जो डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए बोल रहे थे। अमित शाह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने धारा 370 को शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में 1953 में देश के उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। मुखर्जी ने कहा था कि इस देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। उन्ही के सपने को पूरा करने के लिए 5 अगस्त 2019 को मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने धारा 370 को निरस्त कर दिया।