IMD का अलर्ट: दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश;

IMD का अलर्ट: दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश;

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस ने परेशान कर रखा है। कूलर के सामने भी लोगों का पसीना नहीं सूख पा रहा है। कुछ राज्यों में हीटवेव लोगों की जान ले रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राहत देने वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि 2 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले हफ्ते में इससे राहत मिलने के आसार है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगीं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। वहीं असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *