हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक देते ही तबाही मचा दी है। मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से पूरे प्रदेश में जनजीवन काफी प्रभावित है। लोगों कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में मकान धंस गए है। भूस्खलन से हाईवे और छोटी सड़के जमीन में धंस गई है। कई जगह लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है तो कई गांव अंधेरे में डूब गए है। अब तक लोगों की जान जा चुकी है और सैंकड़ों जानवरों की भी मौत हो गई है।