मौसम विभाग की चेतावनी, अगले दो दिनों तक अति भारी बारिश का अलर्ट;

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले दो दिनों तक अति भारी बारिश का अलर्ट;

सावन के पहले दिन मौसम ने करवट ली है। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में छाए बदलों ने राहत की दी है। शाम 5 बजे झमाझम बारिश से मौसम विभाग ने जशपुर, सरगुजा, कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 4 से 5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि प्रदेश में 29 जून से बारिश बंद होने के कारण तापमान 12 डिग्री तक बढ़ गया है। भारी उमस के कारण लोग बेचैन हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 3 दिनों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक-दो स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। तापमान में एकदम से बदलाव हो गया। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं कई जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *