मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जिसमें राज्य सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला ले सकती है। बता दें कि प्रदेश के संविदा और स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।