मौसम विभाग  ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश  होने की संभावना जताई;

 मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई;

 मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। गुरुवार को सुबह की शुरुआत के साथ आकाश मेघमय रहा। इसके बाद दिन में धूप और छांव का दौर चला। इस बीच शहर के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद गुरुवार को मौसम सुहाना हो गया। पिछले 15दिनों से लगातार पढ़ रही गर्मी और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल था।बारिश की एक फुहार के बाद उमस और गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। गुरुवार को सुबह आकाश मेघमय रहने के कारण लोगों को लगा कि रात की तरह सुबह भी बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बारिश के बाद तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। गुरुवार को शहर का तापमान अधिकतम 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 .0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *