रेल से सफर करने वाले लोगों को भारतीय रेलवे ने आज बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन और एसी चेयर यान वाले ट्रेनों का किराया घटाने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार रेलवे जल्द ही वंदे भारत सहित लग्जरी ट्रेनों के एसी चेयर कार , एग्जीक्यूटिव क्लास और अनुभूति और विस्टाडोम कोच वाले किराए में 25 प्रतिशत तक की कटौती करेगा। बताया जा रहा है कि ट्रेनों में अधिक यात्रियों के सफर करने के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने एसी सिटिंग वाली ट्रेनों के किराए में छूट देने का फैसला लिया है।