मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर बेमेतरा , दंतेवाड़ा , दुर्ग, जशपुर, कांकेर , रायपुर और बिलासपुर जिले में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ये भी जानकारी दी है कि प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है ।अब तक बारिश का कोटा 94 फीसदी पूरा हो चुका है। 9 जुलाई तक औसत वर्षा 297.8 एमएम होती है। अभी तक 249.5 एमएम बर्षा हो चुकी है।. मानसून आगे भी मेहरबान रहने वाला है। कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है .उमस से जल्द रहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी तंत्र फिर से सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण वातावरण में दबाव बन रहा है। दरअसल इस दबाव के चलते ही त्रस्त कर देने वाली उमस हो रही है। परंतु इससे जो स्ट्रांग सिस्टम बन रहा है 3 दिन में ताबड़तोड़ बारिश करा सकता है।