भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात:IMD का अलर्ट;

भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात:IMD का अलर्ट;

समूचा उत्तर भारत इस समय भारी बारिश का प्रकोप झेल रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अभी भारी बारिश का कहर लोगों को और झेलना पड़ेगा। इस अपडेट में उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

उत्तराखंड के लिए आने वाले दिन और मुश्किल भरे हो सकते हैं। पूरे उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। कल सोमवार को दून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी में भारी बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में भारी बारिश हुई। आने वाले दिनों में कुमाऊं के नैनीताल, चंपावत, यूएसनगर जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश हो सकती है।

सरकार ने सूचना जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों की आवागमन न करें, बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें। इस राज्य के कई जिलों में 14 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के सभी जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन की टीम अलर्ट मोड पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *