दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़:बीते चार घंटे में 26 सेंटीमीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर;

दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़:बीते चार घंटे में 26 सेंटीमीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर;

पहले मूसलाधार बारिश और अब यमुना का उफान…. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पानी-पानी हो चुका है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। कई जगह बच्चे गर्दन तक पानी में नजर आ रहे हैं। यमुना के जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अर्जेंट मीटिंग बुलाई है। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। सोशल मीडिया पर बाढ़ की विभिषिका को दिखाने वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर की जा रही है। आईटीओ पर छठ घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया। बेंच, पोल जलमग्न हो गए हैं। आईटीओ ब्रिज पर पानी का तेज बहाव दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *