बंगाल में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भी हिंसा जारी;

बंगाल में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भी हिंसा जारी;

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से पहले से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में पंचायत चुनाव मतगणना के बाद भी हिंसा का तांडव जारी है। चुनाव परिणाम के बाद की हिंसा की आग में बंगाल फिर से जलने लगा है। दक्षिण 24 परगना एक बार फिर बमबारी और गोलीबारी से थर्रा उठा है। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में आईएसएफ और पुलिस के बीच संघर्ष में दो आईएसएफ कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। वहीं रायदिघी में एक टीएसमी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हालात, इतने खराब हैं कि उपद्रवियों की गोली का शिकार खुद एडिशनल एसपी बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *