आगामी विधानसभा चुनाव से सीएम का यह कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है। संभागस्तरीय आयोजन के दौरान सीएम रचनात्मक कार्य करने वाले राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से चर्चा करेंगे। इस दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे।आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 18-19 वर्ष आयु समूह के 3 लाख 9 हजार 464 मतदाता हैं। वहीं प्रदेश में 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 42 लाख 86 हजार 538 मतदाता पंजीकृत हैं।